Uttarakhand News

उत्तराखंड के लिए सोमवार लेकर आया अच्छी खबर,एक हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया

Ad

उत्तराखंड में सोमवार को 448  नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि 13 अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया । प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 86765  हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 157 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 113, पिथौरागढ़ में 19  और हरिद्वार में 31 मरीज मिले।महामारी से अब तक प्रदेश में 1,426 मरीज जान गंवा चुके हैं । प्रदेश में सोमवार को  1013 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 78,686 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामलों की संख्या  5587 है ।

बता दें कि देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है, हालांकि प्रतिदिन सामने आने वाले नये मामले और प्रतिदिन होने वाली मौत के मामलों में लगातार कमी आ रही है। भारत में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में कमी देखी गई है जो बीच सितम्बर में शीर्ष स्तर पर थे। इस समय प्रतिदिन करीब 25 हजार मामले सामने आ रहे हैं जबकि मध्य सितम्बर में प्रतिदिन 93 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे।हालांकि नवम्बर के आखिर की तरह थोड़े समय के लिए नये मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। इन दो राज्यों में ही देश के कुल कोरोना एक्टिव मामलों के 40 फीसदी मरीज हैं। वहीं, 33 राज्यों में 20 हजार से कम एक्टिव केस हैं। देश में पिछले एक हफ्ते में नए केस में 17 फीसदी तक गिरावट आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top