Sports News

IPL में लौटा कोरोना वायरस, पूर्व क्रिकेटर के ट्वीट से बढ़ा टेंशन

नई दिल्ली: आईपीएल पर एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। तीन साल के बाद आईपीएल में सब ठीक लगने लगा था। अब एक बार फिर कोरोना ने लीग में दस्तक दे दी है। दरअसल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी, मशहूर कमेंटटेर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के कम्यूनिटी पोस्ट के ज़रिए सबसे पहले इस बात का खुलासा किया। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट भी किया है और बताया कि अब वो कुछ दिन तक IPL 2023 में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। बता दें कि आकाश इन दिनों आईपीएल 2023 में जियोसिनेमा के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे थे। आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि, “रुकावट के लिए खेद है… कोविड ने फिर स्ट्राइक किया है। कुछ दिन के लिए कमेंट्री बॉक्स में नज़र नहीं आऊंगा। इधर भी कॉन्टेंट थोड़ा कम ही आ सकता है। गला खराब… तो आवाज़ का लोचा। देख लेना भाई लोगों… बुरा मत मानना। लक्षण हल्के हैं। भगवान का शुक्र है।”

गौरतलब है कि साल 2021 आईपीएल सीजन भी कोरोना वायरस के बीच हुआ था। एक दो मामले सामने आने के बाद लगातार केसेस बढ़े थे। इसके बाद लीग को पोस्टपोन करना पड़ा था। फैंस को डर है कि आकाश चोपड़ा से कोरोना की शुरुआत कहीं गंभीर रूप ना लेले। बहरहाल, आज यानी मंगलवार को आईपीएल में गुजरात और दिल्ली की टीमें आमने सामने होंगी।

To Top