Uttarakhand News

उत्तराखंड में खुल सकते हैं होटल और रेस्ट्रो, कम कोरोना दर वाले जिलों को मिलेगी राहत

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद सरकार राहत को लेकर फैसला कर सकती है। 22 तारीख को कोरोना Curfew समाप्त हो रहा है। सरकार ने पहले ही इशारा कर दिया था कि वह इसके बाद अनलॉक की तरफ बढ़ेगी। सरकार कोरोना वायरस की कमी के बाद पर्यटन को उठाने पर सबसे ज्यादा जोर देगी। पर्यटन राज्य की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के स्तर पर राज्य के होटल व रेस्टोरेंट खोलने की संभावना बढ़ गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सरकार कोरोना Vaccine की दोनों डोज वाले सैलानियों को छूट दे सकती है। इसे लेकर पर्यटन कारोबारियों ने भी अपील की है कि कोरोना वायरस नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्यता के चलते सैलानी राज्य से मुह मोड़कर दूसरे राज्य पहुंच रहे हैं। बता दें कि पड़ोसी राज्य हिमाचल ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की शर्त हटा दी है।

अनलॉक को लेकर उच्चस्तरीय समिति बैठक में फैसला होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन जिलों में कोरोना वायरस की दर कम हैं वहां पर सरकार छूट दे सकती है। हालांकि ये भी साफ है कि दूसरी लहर को देखते हुए सरकार छूट नियम व शर्त के साथ ही देगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि सरकार कोविड की स्थिति और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर की फैसला करेगी। उनकी ओर से होटल और रेस्टोरेंट खोले जाने के अनुरोध किए गए हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार सभी बिंदुओं पर मंथन करेगी और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जो बेहतर होगा वो फैसला किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top