Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची को मार डाला

File Photo
Ad

किच्छा: इस बार उधमसिंह नगर जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया है। दरअसल यहां एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने डैम के पास से मासूम का शव बरामद किया और आरोपी भी हिरासत में है। पुलिस पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक कलकत्ता फॉर्म चौकी के अंतर्गत गांव में गुरुवार दोपहर को एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका मौसेरे भाई उसे अपनी बाइक पर लेकर कहीं चला गया। बच्ची जब काफी देर तक घर पर नहीं लौटी तो उसके परिवार जनों को चिंता हुई। परिवार को पता चला कि उसका मौसेरा भाई उसे साथ लेकर गया है।

इसी कड़ी में परिवार वालों ने मौसेरे भाई के घर जाकर पता किया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसके बाद परिजनों तो अनहोनी का शक हुआ और वह सीधे कलकत्ता फॉर्म चौकी पहुंच गए। बच्चे की गायब होने की सूचना पर पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई। पिता ने तहरीर दी और पुलिस ने आरोपित युवक और उसके माता-पिता पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

जब शाम को आरोपी हिरासत में आया तो उससे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। तब जाकर उसने अपना मुंह खोला और बताया कि उसने बच्ची की हत्या कर शव को किच्छा के डैम के पास छिपाया है। बाद में पुलिस ने डैम के पास जाकर अभियान चलाया तो बच्ची का शव झाड़ियों के पास मिला। ग्रामीणों ने आरोपित युवक को उनके हवाले करने की मांग की पर पुलिस युवक को वहां से निकाल कर ले गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top