Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने वालों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य,लिस्ट PMO भेजी गई

file photo
Ad

हल्द्वानी: 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। इसकों लेकर तैयारियां जोरो से चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ मंच साझा करने वालों को भी कोविड नियमों का पालन करना होगा।सभास्थल पर बाहर से पहुंचने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी व अन्य लोगों को भी कोरोना जांच प्रोटोकॉल से गुजरना होगा। एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में मंच तैयार हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम धीराज गर्ब्याल ने सीएमओ को निर्देशित किया कि पीएम के स्वागत व मंच पर बैठने वालों के साथ ही डी के अंदर कार्य करने वाले सभी का कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना होगा। पीएम व उनके अधिकारियों के साथ लगे वाहनों को सैनिटाइज किया जाए। वाहन चालकों का कोविड टेस्ट व उनका पता, फोन नंबर, आधार कार्ड सत्यापन कराया जा रहा है।

एसपीजी भी हल्द्वानी पहुंच चुकी है। पीएम के साथ करीब 32 लोग मंच साझा करेंगे और सभी की लिस्ट पीएमओ को भेजी जा चुकी है। इन सभी नामों पर मोहर वही लगेगी। स्वास्थ्य विभाग की जांच का सिलसिला सोमवार से शुरू कर दिया है। मंगलवार को एमबी इंटर कालेज के सभास्थल में कोविड जांच के लिए सैंपलिंग होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मैदान में ही रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top