Regional News

रामनगर की सड़कों पर उतरी सीपीयू, पहले दिन किए 45 हजार के चालान

Ad

रामनगर:हल्द्वानी के बाद रामनगर में भी सीपीयू जवान लोगों को हेलमेट पहनना सिखाएंगे। सीपीयू की गाड़ी लोगों ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पीछा करेगी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने सीपीयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन सीपीयू की तैनाती से बाइक सवारों में हड़कंप मचा रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

सीपीयू ने बिना देरी करते हुए अपनी चालान बुक निकाली और रिकॉर्ड चालान कर डाले। पहले दिन की बात करें सीपीयू ने 45 हजार रुपए का चालान किया। वही 15 मोटर बाइक सीज़ किया गया और 3 के कोर्ट चालान हुए। सीपीयू के शहर में उतरने से हेलमेट ना पहनने वालों में हड़कंप मचा रहा। लोग हेलमेट खरीदते नजर आए। बता दे कि उत्तराखण्ड में सीपीयू की तैनाती से लोग हेलमेट से दोस्ती कर रहे है। सीपीयू देहरादून, रुड़की , हल्द्वानी, रुद्रपुर के बाद अब रामनगर में उतरी है। सीपीयू के आने से सड़क हादसों में मृत्यु होने का ग्राफ कई हद तक कम हुआ है।

कोतवाली में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सीपीयू तैनात किए जाने की सराहना की। वक्ताओं का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सीपीयू जरूरी हो गई थी। उन्होंने सीपीयू को सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीपीयू तैनात करनी पड़ी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने नाबालिग बच्चों को बाइक न दें। इसके बाद एसएसपी ने जवानों को रवाना किया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top