Sports News

क्रिकेट के मैदान पर कप्तान अनुष्का शर्मा,चैलेंजर ट्रॉफी मैच में फिफ्टी के बाद झटके पांच विकेट

हल्द्वानी: महिला अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड की 6 महिला क्रिकेटरों को मौका मिला है। पहले दिन इंडिया बी और इंडिया डी ने जीत हासिल की। इन दोनों मुकाबलों के खत्म होने के बाद भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गई है।

दअसल इंडिया बी की कप्तानी अनुष्का शर्मा कर रही हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी की। इस मुकाबले के संबंध में बीसीसीआई ने पोस्ट किया तो फैंस ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और खिलाड़ी दोनों को एक दूसरे लिंक किया जाने लगा और भारतीय क्रिकेट की युवा खिलाड़ी वायरल हो गई।

जयपुर में खेले जा रहे महिला इंडिया-ए और महिला इंडिया-बी टीम के बीच खेले मुकाबले में कप्तान अनुष्का शर्मा ने शानदार पारी खेली है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।  अनुष्का ने 72 रनों की पारी खेली और पहले विकेट के लिए जी. तृषा के साथ 188 रनों की साझेदारी कर ली। जी. तृषा ने शानदार 112 रन बनाए। कप्तान अनुष्का ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। इंडिया बी ने इंडिया ए को 222 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंडिया ए केवल 129 रनों पर ढेर हो गई। इंडिया बी के लिए कप्तान अनुष्का शर्मा ने 10 एवर में 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि अनुष्का शर्मा मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। वहीं इंडिया बी की उपकप्तान उत्तराखंड की विकेटकीपर बल्लेबाज नंदनी कश्यप हैं।

To Top
Ad