Sports News

क्रिकेटर बुमराह के दादा की मिली लाश, परिवार का आरोप मां ने मिलने नहीं दिया

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के दादा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रविवार को उनका शव गुजरात की साबरमती नदी से बरामद किया गया।84 साल के संतोश सिंह बुमराह शुक्रवार से लापता थे।जसप्रीत बुमराह की बुआ का दावा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने पोते के जन्मदिन पर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। 1 दिसंबर को वह जसप्रीत से मिलने अहमदाबाद गए थे वहीं जसप्रीत के परिवार ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।संतोश सिंह  न तो अहमदाबाद आए थे और न ही उनकी परिवार के किसी सदस्य से बात हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे में शुक्रवार को संतोष सिंह बुमराह की गुमशुदगी दर्ज हुई।रविवार दोपहर गांधी ब्रिज और दधीची ब्रिज के पास से उनकी लाश बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के किच्चा गांव में ऑटोरिक्शा चलाने वाले संतोक सिंह एक समय काफी सफल व्यापारी थे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के पिता की मृत्यु के बाद बिजनस में नुकसान हुआ और संतोक बिजनस बेचकर उत्तराखंड में बस गए। सूत्रों ने कहा कि संतोष सिंह बुमराह अधिकांश जसप्रीत को टीवी पर देखते थे और वो अपने पोते से मिलना चाहते थे।

यह भी बात सामने आ रही है कि जसप्रीत की मां दलजीत कौर ने दादा को पोते से मिलने नहीं दिया। उन्होंने जसप्रीत का नंबर देने से भी इंकार कर दिया इस घटना के बाद संतोष सिंह बुमराह गहरे सदमे में चले गए थे। ये जानकारी संतोष की बेटी राजिंद्र ने पुलिस को दी।  बता दे कि बुमराह इस वक्त टीम इंडिया के सदस्य है और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ खेल रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top