Sports News

मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर की मौत, पिच पर आया हार्ट अटैक

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मैदान में एक खिलाड़ी की मौत ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।  मामला रविवार का है।  गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे (47) की रविवार को दोपहर को मडगांव शहर में एक स्थानीय स्तर के मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गयी। उस वक्त वो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे।

ADVERTISEMENTS Ad

यह टूर्नामेंट मडगांव क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित कराया जा रहा था। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।” यह घटना राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में दोपहर करीब ढाई बजे के करीब हुई। क्रिकेटर को अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित किया गया। घोडगे ने गोवा के लिए दो रणजी मैच खेले हैं और 1990 के दशक में कई एक दिवसीय मैचों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।

क्रिकेट के मैदान पर कई खिलाड़ियों की जान गई है। फिलिप ह्यूज़  की मौत अभी भी क्रिकेट भुला नहीं सका है। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज़ को शॉन एबट की बॉल सर पे लगने से चोट लगी, यह मैच साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच खेला जा रहा था। बॉल लागने से उनके सर की हड्डी टूट गई और इससे उनके दिमाग में काफी खून का बहाव हुआ। उनको इसके बाद सिडनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा।

भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रमन लांबा को बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। वे ढाका में हुए मैच में फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते समय चोटिल हुई थे। वे तीन दिनों तक कोमा में रहे, और उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। लांबा की उम्र उस समय 38 साल थी।

जुल्फिकार भट्टी (पाकिस्तान) : जुल्फिकार को 2013 में एक घरेलू मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए गए सीने पर लगी और वह गिर गए। खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top