Sports News

विकेट के पीछे से पाकिस्तान के सरफराज ने बोली गंदी बात,सामने आया नया वीडियो

Ad

नई दिल्ली: विकेट के पीछे से स्लैज करना आम बात है। सदियों ने बल्लेबाज का ध्यान भटकाने के लिए विकेटकीपर ये काम कर रहे है। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीका में दूसरे वनडे मैच के दौरान ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो को ‘काला’ कहकर बड़ी  आलोचना का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

सरफराज के इस नस्लभेदी कमेंट की देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सहित दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने सरफराज के इस बयान को निंदनीय बताया। ऐसे में आईसीसी ने भी उनके खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी। ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। डुप्लेसी ने कहा कि सरफराज के सॉरी बोलने के बाद उनकी टीम ने उन्हें माफ कर दिया है।

सरफराज ने इस घटना के लिए माफी मांगते हुए ट्वीट किया, ‘मैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल के(दूसरे) वनडे मैच में दुर्भाग्यवश स्टंप माइक में कैद हुए खीझ भरे अपने उन शब्दों के लिए हर उस इंसान से माफी मांगना चाहता हूं जो उससे आहत हुआ। मेरे वो शब्द किसी एक पर सीधी टिप्पणी नहीं थी।  ‘मेरा किसी को दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मैं तो ये भी नहीं चाहता था कि ये शब्द कोई सुने, समझे या किसी फैन व विरोधी टीम के किसी खिलाड़ी के लिए हों। मैंने पहले भी हमेशा साथी खिलाड़ियों का सम्मान किया है।’..पूरी दुनिया भर में और मैदान के अंदर हो या बाहर मैं उनका सम्मान करता रहूंगा।’

वो तो भला है साउथ अफ्रीका टीम का जिन्होंने केवल माफी पर पाकिस्तान के कप्तान को माफ कर दिया वरना वो गहरी मुश्किल में फंस सकते थे। इसी बीच एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सरफराज ने गेंदबाज को शबाशी देते हुए साउथ अफ्रीका के कप्तान फॉफ डुप्लेसी पर अभद्र टिप्पणी की।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान की गेंदबाजी के दौरान अपने तेज गेंदबाज फहीम अशरफ की एक गेंद ने फॉफ  डुप्लेसी को चकित कर दिया। इस वाक्या से पाकिस्तान के कप्तान खुश हो गए और अपने गेंदबाज को उसी जगह गेंद डालने को कहा। इसके अलावा उन्होंने ने कहा कि फॉफ  डुप्लेसी bachay baazi  करता है।

मोटापा कैसे होगा कम, देखे साहस होम्योपैथिक की ये वीडियो टिप्स

यह अफगानी शब्द है जिसका अर्थ युवाओं का शारीरिक शोषण करने से है। इस वीडियो के वायरल होने से क्रिकेट फैंस ने पाकिस्तान के कप्तान को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी को पहले तमीज सिखनी चाहिए। मैदान पर स्लेजिंग एक स्तर तक हो सकती और उसे अभद्र रूप नहीं देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top