Sports News

भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, UPT20 League में लगातार तीन शतक… बोला सब राधे की कृपा है

Ad

नई दिल्ली: यूपी टी-20 लीग में लगातार तीन शतक लगाने वाले स्वास्तिक चिकारा की बात हर कोई कर रहा है। यूपी टी-20 लीग (UPT20 League) में मेरठ मेवरिक्स (Meerut Mavericks) की ओर से खेल रहे स्वास्तिक की बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कई लोगों का मानना है कि इस प्रदर्शन के बल पर स्वास्तिक आईपीएल का टिकट पाने के दावेदार बन गए हैं। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में उन्होंने कानपुर, गोरखपुर और नोएडा के खिलाफ शतक जड़ा है। स्वास्तिक चिकारा का कहना है कि वो अंत तक खेलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि टूर्नामेंट में उन्होंने लय हासिल कर ली है। टीम के लिए योगदान देना हर वक्त सुखद अनुभव देता है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्तिक वीरेंद्र सहवाग को आदर्श मानते हैं। बता दें कि वे 19वें बलिदानी रामप्रसाद बिस्मिल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में 167 गेंदों पर 585 रनों की रिकार्ड पारी खेल चुके हैं। स्वास्तिक ने कहा कि वे बचपन से ही मंदिर जाते हैं। लीग मैच में जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर बालाजी मंदिर में हर दिन दर्शन करके ही दिन की शुरुआत करते हैं। उनका लक्ष्य आईपीएल और भारतीय टीम में खेलना है।

नोएडा के खिलाफ हुए मैच में स्वास्तिक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद कॉमेंटेटर ने जब उनसे लगातार तीन शतक मारे जाने के पीछे का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि राधे की कृपा से सब काम हो रहा है। ऐसे ही आगे भी टीम को जिताने के लिए खेलता रहूंगा। स्वास्तिक चिकारा के पिता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बेटा टी-20 क्रिकेट में दोहर शतक जल्द मारेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top