Udham Singh Nagar News

ऊधम सिंह नगर में युवक ने पत्नी और सास को मार डाला, रिश्तेदारों ने बताया हत्या का कारण

हल्द्वानी राजपुरा में 24 वर्षीय युवक ने किया Suicide, नशा रहा एक बड़ी वजह...
Ad

Udham Singh Nagar News– जिले में हुई एक वारदात ने सभी को हैरत में डाल दिया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। उसने पाटल से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा। पति की आशिक मिजाजी के चलते दोनों महिलाएं उसका विरोध करती थी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी बहन को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना केबाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रविवार को मौहल्ला नत्था सिंह, पंडो वाला कुए के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू मामा पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर एक कमरे में निशू (35 पत्नी सोनू वर्ष) तो दूसरे कमरे में नीशू की मां जयंती देवी की लाश बरामद की। शनिवार रात को मां जयंती देवी अपनी बेटी के साथ जसपुर आई थी।

पुलिस को जानकारी मिली है कि निखिल उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी निशू और सास जयंती देवी (55 वर्ष) की पाटल से वार कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। हत्यारे ने घटना की जानकारी अपनी बहन सोनी को दी। सोनी ने जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया तथा पुलिस को सूचना देने को कहा। मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू घर में अक्सर लड़कियां लेकर आता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लड़की लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सोनू ने दोनों को मार डाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top