Sports News

रोनाल्डो ने मैड्रिड छोड़ युवेंटस का थामा हाथ, रियाल के फैंस मायूस, कीमत आपकों चौका देगी…

Ad

नई दिल्ली: पांच बार साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड क्लब को अलविदा कहकर युवेंटस का हाथ थामा है। मंगलवार को स्पैनिश लीग ला लीगा क्लब ने यह एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for रोनाल्डो

रोनाल्डो ने 2009 में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से रियाल मैड्रिड को 80 मिलियन पाउंड की भारी रकम पर जॉइन किया था। वह इस क्लब के लिए सबसे ज्यादा 451 गोल किए हैं। स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने दो ला लीगा और चार चैंपियंस ट्रोफी के खिताब जीते हैं।

Image result for रोनाल्डो

रियाल मैड्रिड ने बयान जारी कर कहा, ‘रियाल मैड्रिड के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।’ उन्होंने कहा कि रियाल मैड्रिड हमेशा रोनाल्डो का घर बना रहेगा। ट्रांसफर फीस का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है लेकिन स्पैनिश मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो रोनाल्डो ने चार साल के लिए युवेंटस से 105 मिलियन यूरो यानी करीब 850 करोड़ रुपये की ट्रांसफर डील साइन की है।

Related image

33 वर्षीय पुर्तगाल के इस स्टार फुटबॉलर ने 2017 की चैंपियंस लीग फाइनल में मैड्रिड की ओर से इटली के क्लब युवेंटस के खिलाफ 2 गोल किए थे। इस मैच में मैड्रिड को 4-1 से जीत मिली थी।

Image result for रोनाल्डो

रोनाल्डो विश्व में सबसे ज्यादा चाहने वाले खिलाड़ियों में से एक है। उनके नेतृत्व में पुर्तगाल ने साल 2016 में यूरो कप अपने नाम किया था। रूस में चल रहे फुटबॉल विश्वकप में उनके फैंस को एक बार फिर उनसे किसी कमाल की उम्मीद थी लेकिन पुर्तगाल नॉक आउट में बाहर हो गई। रोनाल्डो ने विश्वकप के पहले मैच में स्पेन के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। उनके स्पैनिश लीग से हटने के बाद उनके फैंस खासा मायूस होंगे लेकिन रोनाल्डों ने कहा कि जिंदगी हर वक्त एक जैसी नहीं चलती है, मेरे लिए ये एक नया दौर है उम्मीद है कि आप सभी लोग इसे समझेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top