Uttarakhand News

उत्तराखंड:पांच दोस्त मिलकर पी रहे थे शराब,झगड़े के बाद चार दोस्तों ने मिलकर कर दी एक की हत्या

file photo
Ad

देहरादून: महफिल में शुरू हुआ झगड़ा खून में बदल गया। हरिद्वार में पांच दोस्त शराब पी रहे थे। इस बीच उनका झगड़ा हो गया और चार दोस्तों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। उन्होंने चाकू गोदकर युवक की हत्या की। मामला पथरी थाना क्षेत्र का है। हत्या करने के बाद उन्होंने शव को गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान पथरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी युवक अभिषेक के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अभिषेक गांव के रहने वाले अपने चार दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस बीच उनके बीच झगड़ा हुआ और चारों युवकों ने मिलकर अभिषेक की हत्या कर दी। हत्या के बारे में अभिषेक के परिजनों को सुबह पता चला फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने अभिषेक के भाई की तहरीर पर चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाकर गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली है। गंगा में अभिषेक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top