Uttarakhand News

उत्तराखंड में पेपर लीक के बाद लोक सेवा आयोग का फैसला, दो परीक्षाओं की डेट बदल दी

Ad

देहरादून – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा आज दिनांक 17 जनवरी, 2023 को मा० आयोग की विशेष बैठक आहूत की गई, जिसमें समस्त मा० सदस्यगण एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में परीक्षाओं के सम्बन्ध में विस्तृत एवं गहन विचार-विमर्श किया गया। डॉ० कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि

ADVERTISEMENTS Ad

लेखपाल / राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा 2022 वन आरक्षी परीक्षा- 2022 एवं पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा – 2021 की शुचिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन परीक्षाओं को अब नये प्रश्न-पत्रों का निर्माण कराते हुए आयोजित किया जाएगा। इसके दृष्टिगत दिनांक 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाने वाली वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को दिनांक 09 अप्रैल, 2023 एवं दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2022 के दौरान होने वाली पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा 2021 को दिनांक 23 से 26 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

आयोग द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कलेण्डर में इस हेतु आवश्यक संशोधन करते हुए अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है। डॉ. कुमार द्वारा अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया गया है कि आयोग के लिए अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरि है। इस हेतु परीक्षाओं को निष्पक्षता एवं उत्कृष्टता के साथ एवं उनके समग्र संचालन से सम्बन्धित विभिन्न प्रक्रियाओं को निर्विघ्नतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top