Uttarakhand News

दिल्ली:उत्तराखण्ड के युवक की हत्या, फ्रिज में मिली लाश

Ad

नई दिल्ली: देश की राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।    साउथ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र इलाके के सेदुल्लाजॉब में एक युवक का शव टुकड़ों में पुलिसा के बरामद हुआ है। इक खबर के सामने आते ही पास के इलाकों में सनसनी फैल गई। युवक कुछ दिन से लापता था। भाई के कहने पर जब पुलिस ने शनिवार को उसके दोस्त का घर खंगाला तो फ्रिज में तीन टुकड़ों में बंद उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस जांच में मृकत की पहचान विपिन जोशी के रूप में हुई है। विपिन जोशी (29) शादीशुदा था। इन दिनों वह सैदुलाजाब में अपने भाई के साथ रह रहता था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार विपिन चन्द्र रेस्टोरेंट में बार टेंडर के तौर पर काम करता था। विपिन जोशी के भाई के मुताबिक 10 अक्टूबर से विपिन गायब था और उसे ढूंढ़ा जा रहा था। जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो महरौली पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।विपिन के भाई ने बताया कि जब उसका भाई नहीं मिल रहा था, तो किसी शख्स ने बताया कि उसे बादल मंडल के साथ देखा गया है। जब उसका भाई 14 अक्टूबर शाम साढ़े 4 बजे बादल मंडल के घर आया तो कमरे के बाहर से बदबू आ रही थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो फसे फ्रिज के अंदर से लाश बरादमत हुई।  लाश के तीन टुकड़े थे। विपिन का सिर काटकर फ्रीजर में रखा गया था। पेट के हिस्से को काटकर फ्रिज के निचले हिस्सा में रखा था और तीसरा टुकड़ा पैर को उससे नीचे रेक में रखा गया था।पुलिस को कमरे से चॉपर भी बरामद हो गया है, जिससे लाश के टुकड़े किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से बादल मंडल फरार है और पुलिस को उसी पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top