Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नवाबी रोड पर कूड़े के ढेर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: अपने घर में भोजन कर रहा एक युवक पहले तो खाने के बाद गायब हो गया। जब तलाश हुई तो उसकी लाश कूड़े के ढेर में पड़ी मिली। मामला हल्द्वानी का ही है। इस मामले ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। अपराधों की बढ़ती संख्या से हल्द्वानी वासी परेशान हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल मामले पर गौर करें तो भोटिया पड़ाव के नवाबी रोड में कूड़े के ढेर में एक युवक का शव मिला। जानकारी के अनुसार कूड़े के ढेर में युवक को पड़े देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। युवक के घर से अचानक गायब होने की बात सामने आई है। शव 34 वर्षीय अजय आर्य का है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस भी चक्कर में पड़ गई। हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top