Nainital-Haldwani News

काठगोदाम में सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी, खाना खाकर टहलने निकले थे किशन सिंह

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में शव मिलने से रात को हड़कंप मच गया। दरअसल एक अधेड़ बेसुध और लहुलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। जब उसपर लोगों की नजर पड़ी तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल ज्योलीकोट के गांजा गांव निवासी 52 वर्षीय किशन सिंह पुत्र गोपाल सिंह बुधवार की रात को खाना खाने के बाद अपने घर से सड़क किनारे टहलने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे। जिसके बाद काठगोदाम क्षेत्र में लोगों ने सड़क किनारे किशन सिंह को घायल अवस्था में देखा।

फिर तुरंत उन्हें एंबुलेंस 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शरीर पर लगी चोटों के चलते मौत होना बताया जा रहा है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर से उनके चोट लगी प्रतीत हो रही है। जिस वजह से मौत हुई है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top