Haridwar News

ब्रेकिंग: राज विहार कॉलोनी में शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या का शक!

Ad

रुड़की: राज विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस ने पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। हत्या के एंगल से भी मामले को देखा जा रहा है। घटनास्थल के पास से हेलमेट भी मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बुधवार सुबह सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सूचना प्राप्त होते ही राज विहार कॉलोनी के पास एक खेत में पड़े शव को बरामद किया। पुलिस को उसकी जेब से कुछ सामान बरामद नहीं हुआ है। उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला होने का अंदेशा है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top