Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास मिला शव, मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक शव मिलने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। आपको बता दें कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखा है। गौरतलब है कि शव की शिनाख्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा उपनिरीक्षक पंकज जोशी का कहना है कि थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर हल्द्वानी मोर्चरी में रखा दिया है। मौत का कारण और मृतक की पहचान फिलहाल अज्ञात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top