Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार रोड पर नवजात का भ्रूण/शव मिलने से सनसनी

Ad

हल्द्वानी: थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत नवजात शिशु/भ्रूण का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ट्रंचिंग ग्राउंड के पास से शव बरामद हुआ है, जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा भी एक्टिव हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नवजात शिशु / भ्रूण के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपनी आगे की जांच शुरू कर चुकी है।

थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने जानकारी दी और बताया कि बनभूलपुरा थाना पुलिस को गौलापार रोड पर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास नवजात शिशु का शव गड्ढे में दबे होने की सूचना मिली। जिसके बाद शिशु के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top