Nainital-Haldwani News

नैनीताल में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या…जांच में पुलिस जुटी

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी से इस बार कोई खुशखबरी नहीं बल्कि दुखद खबर सामने आई है। अब यहां एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। शेरवानी क्षेत्र से युवक का खून से लथपथ शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक मल्लीताल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर लोगों ने शव देखा। जिसे देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि अनिल के पत्नी और बच्चे यहां रहते हैं।

घटना की सूचना कोतवाल प्रीतम सिंह को दी गई तो वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बता दें कि युवक की मौत सीने में गोली लगने से हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से उसका मोबाइल बरामद किया है। अबतक ये साबित नहीं हो सका है कि उसने खुद को गोली से उड़ाया है या उसकी हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक राजस्थान का रहने वाला है और उसका नाम सौरभ पांडे है।

पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर चुकी है। पुलिस ने शव के पास से मोबाइल और पिस्टल बरामद की है। इसके साथ ही पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा होनी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top