Nainital-Haldwani News

कालाढूंगी के बच्चीपुर गांव मे गुलदार का शव मिलने से वन विभाग मे मचा हड़कंप

Ad

रामनगर: कालाढूंगी में गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। गुलदार का शव धमोला बीट बच्चीपुर गांव में मिला है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के बन्नाखेड़ा रेंज में गुलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगा की गुलदार की मौत कैसे हुई है।इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top