Nainital-Haldwani News

रानीबाग में मिली एक लाश,हल्द्वानी इंदिरा नगर निवासी अधेड़ रात से था लापता

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर काठगोदाम के रानीबाग क्षेत्र में से सामने आ रही है, जहां गौला नदी के पास इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद मिला है। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की पहचान इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय करन सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह कल रात खाना खाने के बाद से घर से लापते थे। करन सिंह राणा मानसिक रूप से भी परेशान थे और परिवार वाले उनका इलाज करा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top