Nainital-Haldwani News

मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास मिला नेपाली का शव, व्यापारियों ने दिखाई इंसानियत

नैनीताल: नगर के मल्लीताल रिक्शा स्टेंट के समीप बृहस्पतिवार को एक अधेड़ का शव मिला। पड़ताल के बाद उसके नेपाली होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे स्थानीय निवासियों की मदद से अंतिम संस्कार करवाया गया। जानकारी के अनुसार मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दिन में करीब एक बजे मल्लीताल रिक्शा स्टेंड के समीप एक अधेड़ व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक नेपाली मूल का था, उसकी उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है। मृतक एक-डेढ़ वर्ष पूर्व तक नयना देवी मंदिर के पास एक महिला दुकान स्वामी के यहां काम करता था, लेकिन नशा करने की आदत की वजह से उसे हटा दिया था। क्षेत्र के पप्पन जोशी, अमरप्रीत समेत कुछ व्यापारियों ने निजी स्तर पर इंतजाम कर नगरपालिका की मदद से उसका अंतिम संस्कार करवाया।

To Top