Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में युवा हॉकी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत, मां ने घर में गटका जहर

Ad

हल्द्वानी: साल के आखिरी दिन कई नकारात्मक घटनाएं सामने आई हैं। वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसा, नागालैंड में उत्तराखंड निवासी जवान का शहीद होना और हल्द्वानी में एक सड़क हादसे में युवा हॉकी खिलाड़ी ( HOCKEY PLAYER SAGAR JALAL) की मौत ने माहौल को गमगीन कर दिया है। बेटे की मौत से बेसुध हुई मां ने घर पर जहर गटक लिया और उनकी हालात भी नाजुक है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक के पिता उत्तराखंड पुलिसकर्मी हैं। हादसा गैस गोदाम रोड स्कालर एकेडमी के पास हुआ। शुक्रवार की शाम हॉकी के युवा खिलाड़ी को पानी के टैंकर ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार ( Accident in haldwani) खिलाड़ी की कुचलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को सागर सिंह जलाल ( Sagar lalal died in an accident) (18) अपने दोस्त को छोड़ने के लिए स्कूटी से बिरला स्कूल के पास गया था। वह वापस लौट रहा था। इसी बीच स्कालर एकेडमी के पास सागर पानी के टैंकर की चपेट में आ गया और वह टैंकर के पहिये के नीचे आ गया। स्थानीय लोग उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता दीवान सिंह जलाल चंपावत जिले के टनकपुर की बूम चौकी प्रभारी दरोगा हैं। उनका परिवार हीरानगर में किराए में रहता है। वह मूल रूप में अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। हॉकी खिलाड़ी सागर जलाल भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। तीन भाई बहनों में सागर सबसे छोटा था। सागर हाईस्कूल में अपने स्कूल का टॉपर था। उत्तराखंड की ओर से इसी साल वह जूनियर हॉकी की टीम के साथ खेलने गया था। शुक्रवार को दरोगा दीवान सिंह जलाल विभागीय कार्य से नैनीताल स्थित हाईकोर्ट में आए थे। बेटे की हादसे में मौत की जानकारी पर वह हल्द्वानी आए।

हादसे के बाद सागर की मां को बेटे के घायल होने की जानकारी दी गई। वह हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला कि सागर इस दुनिया में नहीं रहा। सागर को अस्पताल में मृत देखकर मां बदहवास हो गई। पड़ोसियों ने उन्हें संभाला और घर लेकर आए। इसके बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और जहरीला पदार्थ पी लिया। फिर उन्हें हल्द्वानी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुखानी पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top