Rudraprayag News

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा गिरा, एक श्रद्धालु की मौत, फिलहाल यात्रा पर रोक

Ad

रुद्रप्रयाग: अभी-अभी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जंगलचट्टी के पास लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पैदल मार्ग पर गधेरे में मलबा और पत्थर आ गया..जिसकी वजह से केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला रास्ता आंशिक रूप से बाधित हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक की जानकारी के अनुसार मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई…जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

मौसम विभाग की ओर से पहले ही पूरे हफ्ते के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था…और उसी के अनुसार बारिश लगातार जारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ पैदल यात्रा को फिलहाल सोनप्रयाग से रोक दिया है।

जंगलचट्टी के पास जो यात्री फंसे हुए हैं उन्हें पुलिस की निगरानी में नीचे भेजा जा रहा है। प्रशासन का फोकस अभी केवल लोगों की सुरक्षा पर है।

जनपद पुलिस और प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील है कि जहां हैं वहीं पर सुरक्षित ठहरें और निकटवर्ती होटल या धर्मशालाओं में रुकें। मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top