Nainital-Haldwani News

नैनीताल: भारी बारिश के बाद चलती कार पर गिरा बोल्डर, चार घायल

Ad

नैनीताल: जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बरसात का अलर्ट सही साबित हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश ने कई जगह परेशानी पैदा की है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर गरमपानी के पास से सामने आई है। जहां चलती कार पर अचानक पहाड़ से मलबा आकार गिर गया। चार लोगों को गंभीर रूप से चोट आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कार से यूपी निवासी चार लोग पहाड़ की तरफ जा रहे थे। तभी कार पर मलबा आ कर गिर गया। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, मलबा आने से भवाली अल्मोड़ा हाईवे भी बंद हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top