Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में होने वाली नियुक्तियों पर लगी रोक

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को तत्काल अशासकीय विद्यालयों में समस्त प्रकार की नियुक्तियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों के संबंध में विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत समस्त अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाती है और समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी इस आदेशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top