Nainital-Haldwani News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी:हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी ने अक्षर पटेल को शून्य पर भेजा पवेलियन

Ad

pc- pankaj pandey

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड का मुकाबला गुजरात से चल रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने शुरुआत शानदार की लेकिन दीक्षांशु नेगी के पहले स्पेल ने उन्हें बैकफुट में भेज दिया है। गुजरात ने 6 ओवर से पहले गुजरात ने 50 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। खतरनाक दिख रहे प्रयांक पंचाल को 46 रनों पर आउट कर दीक्षांशु नेगी ने उत्तराखंड को राहत दी। इसके बाद नेगी ने भारतीय टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। गुजरात की ओर से बल्लेबाजी में चिराग गांधी 38 रन और रिपल पटेल ने 41 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

दीक्षांशु नेगी ने पिछले मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। टीम को इस बार गेंद से सहयोग चाहिए था और दीक्षांशु नेगी ने टीम को निराश नहीं किया। पहले पंचाल को और फिर शून्य पर उन्होंने अक्षर पटेल को शून्य पर पवेलियन भेजा। पटेल भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं और साल 2015 विश्वकप में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। उन्होंने भारत के लिए अब तक 38 वनडे और 11 टी-20 मुकाबले खेले हैं। दीक्षांशु ने चार ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उत्तराखंड के लिए दो विकेट कप्तान इकबाल अब्दुल्ला ने और एक विकेट समद फल्लाह ने लिया। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उत्तराखंड को बडौदा के हाथों 5 रनों से हार का सामना था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम केवल 99 रन ही बना सकी। उसे गुजरात के हाथों 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट पीयूष चावला ने लिए। वहीं बल्लेबाजी में उत्तराखंड के लिए जयबिष्टा ने 26, करणवीर कौशल ने 25 और दीक्षांशु नेगी ने 16 रनों का योगदान दिया। टीम मैनेजमेंट के फैसले ने एक बार फिर सभी को चौकाया, सलामी बल्लेबाज कुनाल चंदेला एक बार फिर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, वहीं कप्तान इकबाल अब्दुल्ला चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top