Dehradun News

पति देहरादून में रहता है और दो बच्चों की मां जेवर लेकर प्रेमी के साथ भाग गई

Ad

उत्तरकाशी: राज्य में अवैध रिश्तो के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी पुरुष अपने परिवार को धोखा दे रहा है तो कभी महिलाएं छुप-छुपकर प्रेमी से मिलने जा रही हैं। इस तरह के मामले केवल एक परिवार ने बल्कि कई परिवारों को तोड़ रहे हैं। वहीं इस तरह के मामलों को रोकने के लिए पुलिस काउंसलिंग कर रही है लेकिन सफलता का प्रतिशत कम नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी के पुरोला तहसील में एक विवाहिता करीब तीन हफ्ते से लापता है। महिला के जेठ ने एसडीएम को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है।

एसडीएम ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। बसंत बिहार थाने देहरादून में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुरोला तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की है। व्यक्ति ने बताया कि उसका छोटा भाई देहरादून में रहता है।

17 अगस्त को एक युवक उसके छोटे भाई की पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। छोटे भाई की पत्नी दो मासूम बच्चे हैं। महिला जेवर व नकदी भी ले गई है।
इसके अलावा आरोपी युवक उसके भाई के कमरे में आया और मारपीट की। उसने जान से मारने की भी धमकी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी घर पर नही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top