Uttarakhand News

देहरादून में युवाओं का आंदोलन,पुलिस की लाठी चली तो शुरू हो गया पथराव- वीडियो

Ad

देहरादून: राजधानी में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों का विरोध युवा कर रहे हैं। युवाओं की मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए। वहीं गुरुवार रात को विरोध कर रहे युवाओं और पुलिस के बीच कहासुनी हुई तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। रात को हुई घटना का विरोध प्रदेश के कई शहरों में हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं शुक्रवार को भी देहरादून की सड़कों पर युवाओं के विरोध प्रदर्शन ने गति पकड़ ली। देहरादून में हुए विरोध प्रदर्शन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे युवाओं को पुलिस हटाने का प्रयास कर रही है। इस बीच पुलिस के लाठीजार्च के बाद युवाओं ने पथराव कर दिया। पथराव में कई युवा घायल हुए हैं। बता दें कि गांधी पार्क से घंटाघर पहुंचे युवाओं ने जाम लगाया तो पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। वहीं आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top