Dehradun News

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी के लिए जुनून, देहरादून की सड़कों पर देर रात दौड़ रहा युवक वायरल

Ad

Viral video of a running boy in Dehradun:- राज्य उत्तराखंड एक मेहनतकश राज्य है। यहां के बच्चो से ले कर बूढ़े तक, मेहनत करने से नही कतराते है। ये वो राज्य है जिसकी युवा शक्ति का लोहा आज पूरा देश मान रहा है। राज्य में निरंतर ऐसे मेहनती और होनहार युवाओं के किस्से सुनने को मिलते हैं, जो मेहनत से अपनी सफलता की कहानी लिख रहे हैं। इस ही कड़ी में देहरादून से एक और युवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही है। इस वीडियो में, प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक लड़का सर्दी की इस कंपकपाती रात में सड़क पर दौड़ता नजर आ रहा है। इस वीडियो को इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश शाह ने अपनी ड्यूटी के दौरान रिकॉर्ड किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये लड़का रात में करीब 20 किलोमीटर की दौड़ लगाता है। दरअसल ये होनहार युवा, फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। देर रात इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश शाह ने ड्यूटी के दौरान भागते हुए युवक से बातचीत की और यह वीडियो तभी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। राजेश शाह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, कल रात गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे एक लड़का राजपुर रोड पर घंटाघर की तरफ दौड़ता हुआ दिखा। उत्सुकतावश मैंने उससे देर रात ठंड में दौड़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह राजपुर में कहीं काम करता है और रात को छुट्टी के बाद वापस अपने कमरे को जा रहा है। वह फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी कर रहा है।

राजेश शाह आगे लिखते हैं कि, ड्यूटी के बाद वह फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फिजिकल के लिए रेस की प्रैक्टिस कर रहा है। यह बालक उन लोगों के लिए एक सीख है, जो कहते हैं कि इस भागम-भाग की जिंदगी में उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ करने का समय नहीं मिलता। लड़के से ज्यादा बात नहीं कर पाया, क्योंकि मेरे ज्यादा बातचीत करने से उसे उसकी प्रेक्टिस में व्यवधान हो रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top