Dehradun News

उत्तराखंड बड़ी खबर: अगर कोरोना वायरस के मामले बढ़े तो नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है

Ad

देहरादून: राजधानी में युवती के ओमिक्रोन से ग्रस्त होने के बाद देहरादून जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। गुरुवार को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, पुलिस महानिदेशक तथा महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड की उपस्थिति में ऑमिकॉन वेरियन्ट के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में उच्च स्तरीय विचार-विमर्श किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को उक्त वायरस से बचाव हेतु ठोस कार्यवाही जैसे-अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाईयां इत्यादि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये एवं इसके अतिरिक्त ओमिक्रोन वेरियन्ट के संक्रमण को रोकने से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त जनपदों को कोविड जाँच तथा टीकाकरण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे को तीव्र गति से कराया जाये तथा दिन-प्रतिदिन ओमिक्रोन वेरियन्ट के संक्रमण से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाया जायेगा। यदि आवश्यकता होगी तो नाइट कर्फ्यू अथवा अन्य प्रतिबन्ध लगाये जाने पर भी विचार किया जायेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top