Uttarakhand News

उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर फैली स्कूल बंद होने की फर्जी सूचना, अब होगी कार्रवाई

Ad

देहरादून: बारिश क चलते उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी की गई है, लेकिन इस बात का फायदा अराजक तत्व भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पिथौरागढ़ और देहरादून जिला प्रशासन के नाम से 12 जुलाई 2023 का स्कूलों में छुट्टी का आदेश प्रसारित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने बताया कि ये सूचना फर्जी है। दोनों जिलों में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र आज खुले हैं। जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई 2023 के कोई छुट्टी का आदेश नहीं दिया गया है।

इस पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका कहा कि फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही पिथौरागढ़ जिले में भी पुलिस ने 12 जुलाई को छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल करने की जानकारी दी है और बताया कि फर्जी पत्र बनाने वालों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top