Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

मौसम ने करवट ली तो नैनीताल से भी ठंडा हो गया हल्द्वानी
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश की संभावना है, जिसको लेकर 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मैदान से पहाड़ को जाने वाले कई राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पहाड़ गिरने और भूस्खलन होने के चलते कई मार्ग बंद हैं। मौसम विभाग की ओर से 11 जुलाई तक राज्य के तकरीबन हर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस दौरान बिजली गिरने, भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। खासकर मैदानी इलाकों से पहाड़ी इलाकों की ओर जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी जिलों में प्रशासन भी सतर्क हो गया है और आपदा सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बता दें कि बारिश के वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में नदी और नाले उफान पर है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को नाले पार नहीं करने की सलाह दी है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्र से पहाड़ों को जाने वाले लोगों को भी रूट्स की जानकारी रखने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top