Dehradun News

ये देखिए गंदगी, शादीशुदा महिला ने बच्चों के प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिए

Ad

देहरादून: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए कई लोग नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। देहरादून में एक महिला ने सोशल मीडिया पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए जो कि चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से जुड़े थे। महिला की इस करतूत के सामने आने के बाद पूरे परिवार को शर्मसार होना पड़ा। पुलिस के पास जब मामला पहुंचा तो वो भी सकते में थी।पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच विकासनगर को सौंपी गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का है। शादीशुदा महिला ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से जुड़ा वीडियो अपलोड कर दिया। अब महिला के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए थाना सहसपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ जांच विकासनगर को सौंप दी है।

महिला की पहचान सरीफ निवासी रामपुर खुर्द के रूप में हुई है। महिला ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया, जो कि आईटी एक्ट की धाराओं का उल्लंघन है। सहसपुर थाना पुलिस ने 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वैसे पिछले कुछ वक्त से पैसे कमाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top