Dehradun News

उत्तराखंड: दो जिलो में 18 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित !

Ad

देहरादून: सोमवार यानी 18 सितंबर को देहरादून और उत्तरकाशी के कई क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। बता दें कि 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चलदा महाराज दसऊ में का आयोजन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के विकासखण्ड कालसी व चकराता और उत्तरकाशी के विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून के द्वारा विकासखण्ड कालसी व चकराता और मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी ने विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं।

महासू देवता के मंदिरों में जागड़ा पर्व में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं। पर्व के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां होती हैं। यह पर्व 18-19 सितंबर को मनाया जाएगा। जिसमें हजारों लोग महासू देवता के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे। वैसे भी उत्तराखंड में हर पर्व का एक अपना ही महत्व और मान्यता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top