Uttarakhand News

महिला ने पति को मौत के घाट उतारा, पुलिस को सुनाई आत्महत्या की कहानी

Ad

महिला ने पति को मौत के घाट उतारा, पुलिस को सुनाई आत्महत्या की कहानी

देहरादून: कैंट थाना क्षेत्र से एर चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक दंपत्ति के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस को आत्महत्या की बता कही लेकिन वह पकड़ी गई। महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है और यह घटना 28 अगस्त की है। महिला ने अपने पति की गला घोट कर हत्या की। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार पति राम पुकार झा और काजल के बीच अक्सर विवाद रहता था। इंस्पेक्टर कैंट विद्या भूषण नेगी ने बतया कि पति की मौत के बाद महिला ने बताया कि उसने आत्महत्या की है। इसके बाद कोरोनेशन ले जाया गया। अस्पताल में ही डॉक्टरों और पुलिस  को संदेह हुआ और पोस्टमार्टम के बाद साफ हो गया कि यह आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का मामला है। पति की मौत दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top