Dehradun News

दिल्ली अब दूर नहीं… देहरादून से एक और फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ, TIMING देखें

Ad

देहरादून: पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विकल्पों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर सैलानियों के लिए फ्लाइट सेवा फायदेमंद है। उन्हें देहरादून व अन्य स्थानों में पहुंचने में अब कुछ ही घंटों का सफर तय करना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सेवा अहम मानी जाती है। पहले उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली व अन्य शहरों से फ्लाइट लेनी पड़ती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में अब लोगों को दिल्ली जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल पाएगा। विस्तारा एयरलांइस शनिवार से देहरादून से दिल्ली के लिए सेवा देने लगेगी। राज्य में हवाई यात्रियों में इजाफा हो रहा है और ऐसे में लगातार विमान कंपनियां उत्तराखंड में सेवा देने के लिए उत्साहित हैं।  कोरोना संक्रमण काल के बाद अब स्थिति सामान्य होने पर हवाई सेवाओं को विस्तार मिलना शुरू हो गया है। कुछ वक्त पहले गो फर्स्ट विमानन कपंनी की दिल्ली और मुंबई की हवाई सेवा शुरू हुई है। अब विस्तारा एयरलाइंस अपनी दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है।

फ्लाइट की टाइमिंग पर गौर करें तो दोपहर 2:45 बजे विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और 3:20 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि शनिवार से विमानन कंपनी विस्तारा की दिल्ली देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। पहले एयरपोर्ट की प्रति घंटा आजवाही क्षमता 250 यात्रियों की थी, जो बढ़कर 1200 हो गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top