Dehradun News

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर शुरू, उत्तराखंड में पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Ad

NarendraModi | DelhiDehradunCorridor | UttarakhandTourism | Employment | GreenCorridor | Infrastructure | CharDham | Corbett : प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के साथ ही उत्तराखंड में रोजगार और पर्यटन के नए युग की शुरुआत हो गई है। इस कॉरिडोर के चालू होने से अब दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह कॉरिडोर राज्य के लिए “ग्रीन कॉरिडोर” के रूप में उभर रहा है…जो न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएगा बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा। बेहतर कनेक्टिविटी से चारधाम यात्रा, मसूरी, टिहरी, और प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ-साथ Jim Corbett National Park और Rajaji National Park में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कॉरिडोर के जरिए पहाड़ और मैदान के बीच की दूरी कम होगी, जिससे किसानों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादकों को सीधे बड़े बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। हर्षिल के सेब, जोशीमठ और चकराता की राजमा, पुरोला के लाल चावल और रुद्रप्रयाग के बुरांश जैसे उत्पाद अब तेजी से बड़े शहरों तक पहुंच सकेंगे। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।

इस परियोजना से राज्य में कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके चलते स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

पर्यटन क्षेत्र को भी इस कॉरिडोर से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क के कारण देश-विदेश के पर्यटक अब आसानी से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच सकेंगे…जिससे होटल उद्योग, स्थानीय व्यापार और हस्तशिल्प को नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top