Nainital-Haldwani News

कुमाऊं दौरे पर आएंगे आप नेता मनीष सिसोदिया, हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में होगी विशाल जनसभा

Ad

हल्द्वानी: आप प्रवक्ता समित टिक्कू ने आज हल्द्वानी स्थित आप कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड दौरे की जानकारी दी। उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं और यह उनका उत्तराखंड का पांचवा दौरा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसंबर को सबसे पहले मनीष सिसोदिया 3 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे,जहां उनका आप कार्यकर्ता स्वागत करेंगे और यहां से वो हल्द्वानी पहुंचेंगे जहां शाम 5 बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

16 दिसंबर को वह रात्रि विश्राम हल्द्वानी में करने के बाद 17 दिसंबर को सुबह साढे 11 बजे भीमताल पहुंचकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे भवाली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए आप पार्टी की तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां से वह सीधे अल्मोडा पहुंचेंगे और वहां भी एक विशाल जनसभा को दोपहर 3 बजे संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम कौसानी मेे करने के बाद 18 दिसंबर की सुबह मनीष सिसोदिया साढे दस बजे कौसानी में प्रेसवार्ता करेंगे।।

कौसानी से गरुड बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां साढे 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और आप की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया कांडा गरुड पहुंचेंगे । जहां आप कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इस दिन उनका रात्रि विश्राम अल्मोडा में ही होगा। अगले दिन यानि 19 दिसंबर को वो 12 बजे रुद्रपुर में व्यपारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। और इसी दिन शाम 3 बजकर 45 मिनट पर वो रुद्रपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। अरविंद केजरीवाल के दौरे पर उन्होंने कहा कि काशीपुर का दौरा ऐतिहासिक दौरा रहा जहां दिल्ली के सीएम ने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए एतिहासिक घोषणा करते हुए सभी 18 वर्ष से उपर की महिलाओं को प्रत्येक माह 1 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे मातृशक्ति में खुशी की लहर है। उन्होंने आगे कहा कि अब दिल्ली के डिप्टी सीएम के उत्तराखंड दौरे से जहां आप कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है,वहीं आप पार्टी को आगामी चुनावों के लिए काफी सियासी लाभ भी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top