Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बनभूलपुरा से जुड़ी बड़ी खबर, अब क्षेत्र में शुरू हुआ सीमांकन

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि पर कथित तौर पर हुए अतिक्रमण से जुड़ी बड़ी खबर है। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में प्रभावितों ने अपने दस्तावेज पेश किए थे और तय हुआ था कि रविवार को जमीन का सर्वे किया जाएगा। इसी कड़ी में आज रविवार को सीमांकन शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि डीएम ने इसके लिए राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम बनाई है। फिलहाल वक्त की बात करें तो मौके पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम, जिला प्रशासन की टीम और भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

बीते दिन बैठक में ये भी तय हुआ था कि हजरत चिराग अली शाह बाबा की दरगाह और गौला रोखड़ स्थित स्लाटर हाउस को लैंड मार्क मानकर सर्वे करेगी। सीमांकन शुरू हो गया है। इसमें राजस्व, नजूल और वन भूमि की पैमाईश की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top