Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी देवांश बृजवासी करेंगे पीएम मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा

Ad

हल्द्वानी- नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के गगरकोट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका मिलेगा। छात्र देवांश बृजवासी ( Devansh Brijwasi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का संचालन करेंगे। कार्यक्रम एक अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार देवांश ( Devansh Brijwasi haldwani ) हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उनके पिता जगदीश बृजवासी रामपुर रोड में एक फूलों की नर्सरी का संचालन करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने जानकारी दी कि देवांश को कार्यक्रम की एंकरिंग करेंगे। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ( Devansh Brijwasi haldwani with prime minister narendra modi) देशभर से चुने गए बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे।

देवांश कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि हर विद्यालय से छात्रों के संचालन का वीडियो तैयार कराया गया था। इसमें देवांश का प्रस्तुतिकरण काफी बेहतर रहा। देवांस के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top