Uttarakhand News

हल्द्वानी में हुआ देवभूमि बाल काव्य संपदा पुस्तक का विमोचन, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी रहे मौजूद

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राजकीय महिला इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग में नवनियुक्त हुए 48 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक 2900 से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती की जा चुकी है और आने वाले दिनों में ढाई हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती भी इंटर कॉलेज स्तर तक की जाएगी उन्होंने सभी नियुक्त हुए सहायक अध्यापकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें 5 साल दुर्गम क्षेत्र में मन लगाकर सेवा करने की अपेक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बाल पुस्तक “देवभूमि बाल काव्य संपदा” का भी विमोचन हुआ। ये पुस्तक उत्तराखंड को समर्पित है। इसमें 25 सचित्र कविताओं के संग्रहकी पुस्तक लगभग 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों को ध्यान में रख कर सुनियोजित की गई है। पुस्तक में एक ओर जहाँ उत्तराखंड के नौलों -प्रयागों की बात की गई है तो वहीं उत्तराखंड की संस्कृति एवं लोक जीवन व पहनवे आदि से भी बच्चों को अवगत कराया गया है। बच्चों को ऐसा बहुत कुछ स्मरण कराने का प्रयास किया गया है जो वर्तमान के बच्चे भूलते जा रहे हैं। प्राकृतिक वातावरण के ज्ञान के साथ ही आपको “करेले की शादी” और “कंचू गिलहरी” की उछल-कूद का भी आनंद मिलेगा। बाल मनोविज्ञान व बच्चों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला गया है। पुस्तक सुश्री लोकेष्णा(ऋचा) मिश्रा द्वारा लिखी गई है। ये पुस्तक अमेजन पर भी उपलब्ध है। विमोचन में सभी ने पुस्तक को बहुत सराहा है। सभी पुस्तक के बारे में जानना चाह रहे थे साथ ही लेना भी चाह रहे थे। शिक्षामंत्री ने स्वयं,लेखिका को बुके दे कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top