Viral

कौन हैं IRS अधिकारी देवयानी सिंह…किसी मॉडल से कम नहीं हैं और सोशल मीडिया पर है काफी फेमस

नई दिल्ली: देश में कई ऐसे अधिकारी हैं जिनका सफर हजारों युवाओं को प्रेरित करता है। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो भी करते हैं। एक ऐसा ही नाम है आईआरएस अधिकारी देवयानी सिंह का, जो भले रही अपने लुक्स के वजह से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन उनका परिश्रम उन्हें असली हीरो बनाता है।

हरियाणा निवासी आईआरएस अधिकारी देवयानी सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा को सप्ताह में दो दिन पढ़ाई करके उत्तीर्ण किया है। हालांकि उन्होंने इसके लिए कई बार प्रयास किया। चंडीगढ़ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाली देवयानी ने वर्ष 2014 में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया। देवयानी सिंह ने इंजीनियारिंग पूरी करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी बनने का फैसला किया।

इसके बाद उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। साल 2015 में उन्होंने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई। फिर उन्हें 2016 और 2017 में भी सफलता नही मिली। लेकिन चौथे प्रयास में उन्हें कामयाबी मिल गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के लिए सुरंग के बाहर मौजूद सीएम धामी, त्योहार के दिन परिवार से बनाई दूरी

जानकारी के मुताबिक, देवयानी सिंह ने पहले दो प्रयास में तो यूपीएससी प्रीलिम्स भी क्वॉलिफाई नहीं किया था। जबकि तीसरे प्रयास में वह इंटरव्यू राउंड तक पहुंची थीं। देवयानी ने साल 2018 में अपना चौथा प्रयास किया और कामयाबी मिली। उन्हें ऑल इंडिया 222वीं रैंक मिली थी। अब वो आईआरएस अधिकारी बन गईं। उनकी नियुक्ति सेट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में हुई, इसके बाद भी उन्होंने परीक्षा दी। साल 2020 में यूपीएससी का एक और अटेम्प्ट दिया। इस बार उनकी ऑल इंडिया 11वीं रैंक आई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में ऑपरेशन सफल होने को है, NDRF टीम और एंबुलेंस की सुरंग में एंट्री हुई

देवयानी सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पिता विनय सिंह आईएएस अधिकारी हैं। वह अपने पिता को ही अपनी प्रेरणा मानती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। वह अभी आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं।

To Top
Ad