Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कोतवाली पहुँचे DGP अशोक कुमार और कर दी तारीफ

Ad

Haldwani News:डीजीपी अशोक कुमार अपने हल्द्वानी दौरे में कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने, मेस, बैरिक और अभिलेखों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसके लिए प्रभारियों की तारीफ भी की।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए सीसीटीवी का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं उन्होंने हल्द्वानी कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की तारीफ की।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस को 28 हज़ार मैन पावर की जरूरत है और 24 हज़ार मेन पावर की वजह से फिलहाल कार्य किया जा रहा है। इस दौरान IG कुमाऊँ नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top