Nainital-Haldwani News

धामी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड की धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 22 बिंदुओं पर मुहर लगी है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने पर फैसला हो गया है। बता दें कि अभी नैनीताल में हाईकोर्ट है। वहीं, उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण अब होगा संज्ञेय अपराध। नए कानून में 10 साल की सजा का प्रावधान जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले में लगेगी रोक।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट किए जाने पर चर्चा हो रही थी। नैनीताल पर पड़ने वाले दबाव को लेकर भी हाईकोर्ट का शिफ्ट होना एक अहम कदम माना जा रहा है। ऐसी भी कई खबरें अब तक सामने आ चुकी है कि हल्द्वानी में हाईकोर्ट के लिए जमीन का चुनाव भी किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस फैसले को किस तरह अमल में लाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top