Uttarakhand News

मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे डॉ धन सिंह रावत का बड़ा बयान, सियासी पिच पर आया तूफान

Viral: उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री ने कहा एक एक ऐसा App आ रहा है,जिससे बारिश कम-ज्यादा हो सकती है

देहरादून: राज्य में नए मुख्यमंत्री खोजने की कवायद लगातार चल रही है। पार्टी हाईकमान के साथ-साथ सभी विधायक और वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में शामिल डॉ धन सिंह रावत ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह इस लिस्ट का हिस्सा नहीं है। जो भी मुख्यमंत्री बनेगा उसका साथ दिया जाएगा।

देहरादून स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सभी निर्वाचित विधायकों का पहुंचना जारी है। राज्य में चुनकर आए सभी 47 विधायक धीरे-धीरे कार्यालय में पहुंच रहे हैं। जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। जहां एक तरफ खुशियों और जश्न का माहौल है तो वहीं मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चिंता का सबब भी लगातार बना हुआ है।

अब तक कई नेताओं के नामों की चर्चा हो चुकी है। जिन्हें प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। इस लिस्ट में पुष्कर सिंह धामी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी, अनिल बलूनी, अजय भट्ट, सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत का नाम शामिल है। हालांकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।

डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री बनने की रेस में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस भी नेता को पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी देगा, हम सब उसके साथ हैं। धन सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी का साथ दिया। उसी तरह इस बार 47 विधायक नए सीएम का साथ देंगे। हालांकि उन्होंने सीएम धामी की तारीफ भी की और कहा कि धामी ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया। गौरतलब है कि सीएम बनने के लिए धन सिंह रावत का नाम सियासी गलियारों में काफी चर्चा में था।

To Top