Sports News

टीम इंडिया के है दो कप्तान , वीडियो में हुआ साबित

Ad

नई दिल्ली: बुधवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से सीरीज में 1-1 की बराबरी की। दोनों ही टीम सीरीज़ हथियाने के लिए आखिरी मुकाबला कानपुर में खेलेंगी। पुणे में हुए मुकाबले में भारतीय टीम की जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया गया। उन्ोहंने फॉर्म में चल रहे कीवी बल्लेबाजों को 50 ओवर में केवल 230 रन ही बनाने दिए। बात बल्लेबाजी की करें तो टीम इंडिया के शिखर धवन और दिनेश कार्तिक ने फिफ्टी जमाई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मैच के बाद धोनी एक बार फिर वायरल हो गए है। धोनी ने बल्लेबाजी में 18 रन बनाए। लेकिन इस मैच में उनकी बल्लेबाजी ने नहीं बल्कि उनकी माइक के पीछे की आवाज वायरल हो गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी गेंदबाजों और विराट को लगातार सलाह दे रहे थे। इसके अलावा धोनी कप्तान विराट को चिकू कहकर पुकार रहे थे।

यह बोले धोनी:

केदार जाधव की गेंदबाजी के दौरान धोनी लगातार बोल रहे थे,बहुत बढ़िया, अच्छा डाल रहा है।ऐसा ही डाल इसको, हर तीसरा बॉल ये ही रखना”। धोनी ने यह भी कहा कि इसे धीरा डाल और दिमाख से खेल।

धोनी ने फील्डिंग सेट करवाने के लिए भी कोहली को कहा चीकू, दो-तीन जन (फील्डरों) को इधर छोड़ दे”।

चीकू नाम टीम के कप्तान विराट कोहली का है। उन्हें सीनियर खिलाड़ी इसी नाम से पुकारते थे। कुध धोनी ने आमिर खान से इस बारे में कहा कि अगर धोनी साहब विकेट के पीछे आपका नाम बोल रहे तो वह पूरी दुनिया में वायरल होने वाला होगा और यह स्वाभाविक है।  यह वीडियो सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो गया है। फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे है। कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते बहुए लिखा की टीम इंडिया में एक नहीं दो कप्तान है।

धोनी की आवाज सुनने के लिए क्लिक करें

 

visual courtsey-hotstar.com

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top